फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: भाई से मिलकर लौट रही महिला को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सलखन। वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर चोपन थाना क्षेत्र के पटवध बसकटवा पेट्रोल पंप के समीप बुधवार को सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। तेज रफ्तार वाहन महिला को कुचलते हुए फरार हो गया। घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए आवागमन थम गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सड़क से हटवाकर आवागमन सामान्य कराया।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा निवासी मुन्नी देवी (50) पत्नी जवाहीर बसकटवा गांव में अपने भाई मुन्ना भारती के घर गई थी। बुधवार को सुबह करीब 11 बजे लौटते समय पटवध बसकटवा स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने महिला को कुचल दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे चोपन एसओ लक्ष्मण पर्वत ने शव को कब्जे में लेकर रास्ता खाली कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। उधर, घटना की जानकारी पाकर परिजन अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें