फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शादी से एक सप्ताह पहले युवती को भगा ले गया प्रेमी

विज्ञापन
विज्ञापन
राॅबर्टसगंज में युवती की शादी से एक सप्ताह पहले ही प्रेमी उसे भगा ले गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के वक्त परिजन शादी के सामानों की खरीदारी में जुटे थे।
विज्ञापन


राॅबर्टसगंज नगर के एक वार्ड निवासी 18 वर्षीय युवती का करन सोनकर नामक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक अपने मामा के घर चंडी होटल रहता है। दोनों एक माह पूर्व घर से फरार हो गए थे, जिसके बाद पंचायत हुई थी।
आरोपी ने सुलह कर आगे से इस तरह की हरकत न करने की बात कही थी। इसके बाद परिजन युवती को घर लाए थे। उसकी अप्रैल माह में शादी होनी थी। शादी के एक सप्ताह पूर्व ही युवती घर से बिना बताए कहीं चली गई। आरोपी भी गायब है। पीड़ित पिता ने पुलिस से लड़की को खोजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें