बीना पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित मिसरा गांव के समीप मुख्य मार्ग पर मंगलवार देर शाम दवा लेकर लौट रहे बाइक सवार पिता व पुत्री को ट्रेलर ने कुचल दिया। बेटी की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित लोग सड़क पर उतर गए इसके चलते वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। पुलिस बातचीत के जरिए स्थिति पर काबू पाने व ग्रामीणों को सड़क से हटाने के प्रयास में जुटी रही।
रेहटा निवासी रविशंकर पांडेय बाइक से अपनी बेटी को दवा कराकर घर की ओर जा रहे थे। मिसरा गांव के समीप एक ट्रेलर की चपेट में आकर दोनों गिर गए। टायर के नीचे आने से रविशंकर की पुत्री अज्ञात (20) की मौत हो गई। हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेने का प्रयास शुरू किया लेकिन ग्रामीणों के विरोध के बाद पीछे हट गई। ग्रामीण शव को सड़क पर रख ट्रेलर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई एवं उचित मुआवजा की मांग पर अड़े रहे। एसओ कमल नयन दुबे ने बताया कि घटना मर्ड बेटी की मौत हुई है। ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है।
-
फंदे से लटकता मिला युवक का शव
हाथीनाला। चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी गांव में मंगलवार देर शाम करीब छह बजे एक युवक का शव घर के अंदर बड़ेर में गमछे के सहारे लटकता मिला। मृतक की पहचान हरी मंगल गोंड (35) के रूप में हुई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार मृतक मानसिक रूप से बीमार था और हाल में बुखार व पीलिया से भी ग्रसित था। मृतक के तीन छोटे बच्चे हैं। एसओ अखिलेश मिश्र ने बताया कि शव क़ो पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।