यूपी के साैनभद्र जिले में दर्दनाक हादसे की सूचना पाकर माैके पर बभनी थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से झुलसे चालक को अस्पताल भेजा, यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Sonbhadra News: बभनी थाना क्षेत्र के शीश टोला गांव के जंगल में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ से भूसा लादकर आते समय ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे चालक उसके नीचे दब गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर में आग लग गई, जिससे चालक जिंदा जल गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
बभनी क्षेत्र के नधिरा गांव निवासी भीम सिंह (30) छत्तीसढ़ के केनवारी से ट्रैक्टर ट्राॅली पर भूसा लादकर गांव आ रहा था। शीश टोला जंगल में मोड़ के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे भीम सिंह ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जबकि ट्रैक्टर पर बैठे श्यामपति, गुड्डी समेत तीन मजदूर दूर जा गिरे।
इसी बीच ट्रैक्टर में आग लग गई। भीम बचाओ-बचाओ की गुहार लगाता रहा, लेकिन कोई उसकी मदद नहीं कर सका। घटना की जानकारी पाकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ और घायलों को सीएचसी बभनी में भर्ती कराया गया है। एसओ ने बताया कि ट्रैक्टर की बैटरी में शाॅर्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका है। मामले की जांच की जा रही है।