फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र : मां अमिला देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, महिला की मौत, करीब दो दर्जन घायल

Fri, 30 Oct 2020 05:45 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
खाईं में पलटा ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के चकरिया गांव में स्थित अमिला देवी मंदिर के समीप शुक्रवार को अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इस हादसे में शैल कुमारी देवी ( 63) की मौत हो गई। वहीं करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्ताल भेजवाया। सीएमएस डॉ. पीबी गौतम की देखरेख में घायलों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह करीब सवा दस बजे कूरा कला गांव निवासी अभय नारायण सिंह अपने परिवार एवं गांव के कुछ लोगों के साथ ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर अमिला देवी के दरबार में पूजन-अर्चन करने के लिए जा रहे थे। अभी श्रद्धालु मंदिर से करीब दो किमी पहले पहुंचे ही थे कि ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। 


दुर्घटना में ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार दो दर्जन से अधिक घायल श्रद्धालु मदद की गुहार लगाने लगे। राहगीरों ने घायलों की मदद करने के साथ ही पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। लेकिन जंगली क्षेत्र होने के चलते एंबुलेंस घंटे भर बाद पहुंची। तब तक घायल चीखते-चिल्लाते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चकरिया चौकी इंचार्ज धमेंद्र सिंह ने एंबुलेंस से घायल शैल कुमारी देवी (63), शारदा देवी (35), विजय कुमार (32), प्रबल सिंह (10), जीतू (12), कल्पना देवी (35), रोहित रंजन सिंह (20), सोनिया देवी (30), पारसनाथ सिंह (65), चंद्रभान सिंह (30), आदित्य (11), किरण सिंह (30), दीपिका (26), सीता (8), अश्वनी सिंह (10), रेखा (35), आर्यन सिंह (12), निरंजन सिंह (30), बबीता देवी (32), उदल सिंह (35), अभय नारायण सिंह (19),  चंद्रावती देवी (50), चालक शिव पूजन (50) को जिला अस्पताल भेजवाया। 

जिला अस्पताल में डॉक्टर ने शैल कुमारी देवी को देखते ही मृत घोषित कर दिया। शेष घायलों ने खुद का उपचार आसपास के निजी क्लीनिकों में कराया। सीएमएस डॉ. पीबी गौतम का कहना है कि फिलहाल सभी घायल खतरे से बाहर हैं। कोन थानाध्यक्ष अरविंद यादव का कहना है कि सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें