फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 29 अफसरों की टीम करेगी जिले के सकल घरेलू उत्पाद का आकलन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। यूपी की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डालर तक ले जाने में जुटी सरकार अब हर जिले में सकल घरेलू उत्पाद का आकलन करेगी। विभिन्न क्षेत्रों के आंकड़ों का अध्ययन कर इसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसी के आधार पर आगे जिले के विकास की रूपरेखा तैयार होगी। इसके लिए जिले में वन ट्रिलियन डालर (ओटीडी) सेल का गठन किया गया है। डीएम की अध्यक्षता वाले इस सेल में 29 सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन

यूपी को देश का ग्रोथ इंजन बनाने के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। बड़े उद्यमियों को निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। बड़ी संख्या में नए उद्योग स्थापित भी हो रहे हैं। सरकार का लक्ष्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था वन ट्रिलियन डालर के स्तर तक पहुंचाने की है। इसके लिए हर जिले की अर्थव्यवस्था का विवरण तैयार किया जाएगा। प्रत्येक विभागों से आंकड़े लेकर उनकी नियमित समीक्षा भी की जाएगी। इसका जिम्मा ओटीडी सेल को सौंपा गया है। इस समिति में डीएम अध्यक्ष, डीएसटीओ सदस्य संरक्षक हैं। इसके अलावा सीडीओ, एडीएम, डीएफओ, सीएमओ सहित कृषि, उद्यान, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, खनन, उद्योग, श्रम, बिजली, पीडब्ल्यूडी, पर्यटन व अन्य विभागों के अधिकारी इसमें सदस्य होंगे। यह समिति औद्योगिक इकाइयों की स्थापना, उनके कार्यशील होने, उत्पादन-बिक्री, उद्योगाें के लिए भूमि आवंटन, कृषि व औद्यानिक फसलों की उत्पादकता, अवस्थापना सुविधाओं के निर्माण, होटल, रेस्टूरेंट और बेड की उपलब्धता, देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या, कौशल विकास के माध्यम से रोजगार सृजन, पेट्रोल-डीजल, सीएनजी और नए वाहनों की बिक्री आदि का ब्योरा एकत्र कर उनका विश्लेषण करते हुए रिपोर्ट तैयार करेगी।
जिले के सकल घरेलू उत्पाद के आकलन के लिए जिला स्तर पर ओटीडी सेल का गठन किया गया है। यह सेल विभिन्न बिंदुओं पर अध्ययन और समीक्षा के बाद शासन को रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। जल्द ही समिति की बैठक कराई जाएगी। -संतपाल वर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी व सदस्य संरक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें