फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चारपाई पर सो रहे मां-बेटे को सांप ने डसा, मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मुठेर गांव में सोमवार की रात चारपाई पर सो रहे मां-बेटे को सांप ने डस लिया। इससे पांच साल के मासूम शीतला की मौत हो गई। मां सावित्री देवी को गंभीर हालत में बीएचयू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मुठेर निवासी बुद्धिराम मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। सोमवार की रात खाना खाने के बाद वह बेटे शीतला (5) के साथ चारपाई कर सो गए। घर का कामकाज को निपटाने के बाद पत्नी सावित्री देवी भी उसी चारपाई पर सो गई। रात में करीब डेढ़ बजे सांप ने चारपाई पर चढ़कर शीतला को डस लिया।
बच्चे की चीख सुनकर मां-बाप की नींद खुली तो देखा करैत सांप बैठा था। इसी बीच सांप ने सावित्री को डस लिया। परिजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल लोढ़ी पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मासूम को मृत घोषित कर दिया और महिला को बीएचयू रेफर कर दिया गया। कोतवाल गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें