फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर फल तोड़ने चढ़ी किशोरी की करेंट से मौत

Fri, 07 Apr 2017 09:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
चढ़ते समय आई हाइवोल्टेज तार की चपेट में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीजपुर थाना क्षेत्र के नकटू तिराहे के पास स्थित जंगल में तेनू (जंगली पेड़) का फल तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ रही किशोरी का शरीर हाइवोल्टेज तार से सट गया। इससे उसकी कुछ देर में ही मौत हो गई।
विज्ञापन


विद्युत प्रवाह चालू रहने से काफी देर तक उसका शव उसी दशा में लटकता रहा। बिजली प्रवाह बंद कराने के बाद, फायर ब्रिगेड जवानों की मदद से पुलिस ने शव नीचे उतरवाया। 

नकटू निवासी रेखा (16) अपने भाई लोले (13) के साथ सुबह 11 बजे के करीब हाथ में कुल्हाड़ी लेकर जंगल में तेनू का फल खाने के निकली। नकटू मोड़ के पास पहुंचकर तेनू का पेड़ दिखा, तो उस पर पहले भाई लोले चढ़ा, लेकिन वह तार से बचते हुए पेड़ पर चढ़ गया। उसके बाद रेखा पेड़ पर चढ़ने लगी।
विज्ञापन


जैसे ही उसने पास से गुजर रहे हाइटेंशन तार की तरफ गई डाली पर पैर रखा, उसका संतुलन बिगड़ गया और वह हाइटेंशन तार से सट गई। यह देख उसका भाई जहां पेड़ पर ही जड़वत रह गया। वहीं रेखा की चंद मिनट में ही मौत हो और उसका शव डाली के सहारे लहराने लगा।

जब इस पर वहां से गुजरते लोगों की नजर गई तो मामले की जानकारी गांव वालों को दी गई। कुछ ही देर में काफी भीड़ जुट गई लेकिन हाइटेंशन लाइन में प्रवाह बना रहने से किसी की हिम्मत शव को छूने की नहीं पड़ी।

सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो उसने स्थिति देख, सीआईएसएफ के फायर यूनिट को सूचना दी और विद्युत अधिकारियों को फोन कर विद्युत प्रवाह रोकवाया। इसके बाद फायर बिग्रेड की मदद से शव नीचे उतरवाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें