सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के लाभार्थियों में बांटा प्रमाणपत्र
- फोटो : अमर उजाला
रेणुसागर में संचालित दिशिता सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण पाने वाली महिलाओं-युवतियों को गुरुवार को प्रमाणपत्र प्रदान कर आत्मनिर्भर बनने की सीख दी गई।
मुख्य अतिथि दिशिता महिला मंडल की अध्यक्ष इंदू यादव ने प्रमाण पत्र वितरित किया और महिला मंडल सदस्यों के साथ प्रशिक्षणार्थियों द्वारा निर्मित विभिन्न प्रकार के सूट सलवार, माइक्रम धागे के विभिन्न वस्तुएं, बैग और कुशन, फर के खिलौने, पैचवर्क की चादरें, विभिन्न प्रकार के सामानों से सजाए गए कक्ष का भ्रमण कर, उनके प्रतिभा की सराहना की।
कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए हुनर के जरिए महिलाएं-युवतियां अच्छी आय भी अर्जित कर सकती हैं।
बताया कि जल्द ही महिलाओं-युवतियों के लिए सिलाई से इतर स्वरोजगार परक प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन शुरू किया जाएगा। प्रशिक्षक अनीता प्रजापति और सुनीता देवी ने भी आत्मनिर्भरता की सीख दी। संचालन ग्रामीण विकास विभाग प्रभारी, समर जैन ने किया।