फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा गांव के चितपहरी टोला में रविवार को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। युवक को परिजन म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आये, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। म्योरपुर अस्पताल ने मेमो के माध्यम से पुलिस को सूचना देकर घटना से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
विज्ञापन

बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा गांव के चितपहरी टोला में रविवार की सुबह विद्युत स्पर्शाघात से देव कुमार गौड़ (24 वर्ष) पुत्र वंशधारी की मौत हो गई।मृतक अपने घर में बिजली का तार जोड़ रहा था कि अचानक तार में हाई वोल्टेज करंट आ गया।ऐसे में युवक गंभीर रूप से झुलस गया।घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।उन्होंने युवक को तत्काल म्योरपुर सीएचसी में भर्ती किया।युवक को सीएचसी अधीक्षक डॉ शिशिर श्रीवास्तव ने मृत लाया घोषित कर दिया।म्योरपुर सीएचसी के कर्मियों द्वारा मेमो के माध्यम से म्योरपुर थाने पर सूचना दी गई।सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक मिट्ठू प्रसाद ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें