फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अग्निकांड में जान गंवाने वाले जवानों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
सीआईएसएफ अनपरा में आयोजित अ​ग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के वाहन को हरी झंडी दिखाते अनपरा सीजीएम। संव
विज्ञापन
अनपरा। तापीय परियोजना परिसर स्थित सीआईएसएफ अनपरा इकाई परिसर के परेड ग्राउंड में मंगलवार को अग्निशमन सेवा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं. अजय कटियार सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत जवानों को श्रद्धांजलि दी। सभी ने दो मिनट का मौन धारण किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि इं. अजय कटियार ने कहा कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई डॉक यार्ड स्थित एक जहाज में हुए भयंकर विस्फोट से जूझते हुए बड़ी संख्या में अग्निशमन के अधिकारियों व जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। प्रत्येक वर्ष देश में होने वाले लाखों अग्निकांडों में भी अनेक अग्निशमन कर्मचारी अपना कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर देते हुए। इन वीर शहीदों की याद में अग्निशमन सेवा दिवस मनाया जाता है। मुख्य अतिथि ने अग्निशमन पुस्तिका व अग्नि जागरूकता बैनर का अनावरण किया। जागरूकता अभियान को हरी झंडी देकर रवाना किया। उप कमांडेंट अग्नि राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि सप्ताह में परियोजना के अधिकारियों, कर्मचारियों, कामगारों, विभिन्न स्कूल के बच्चों और सीआईएसएफ की गृहिणियों को औद्यौगिक सुरक्षा, गृह सुरक्षा के बारे में बताया जाएगा। फर्स्ट एड फायर फाइटिंग ट्रेनिंग व फायर डेमोस्ट्रेशन, क्विज एवं पोस्टर प्रतियोगिता होंगे। सीआईएसएफ के अग्निशमन के बल सदस्यों ने आकर्षक अग्नि प्रदर्शन दिखाया। कार्यक्रम में ए परियोजना के महाप्रबंधक इं. दूधनाथ, डी-परियोजना के महाप्रंबधक इं. एसपी यादव, महाप्रंबधक निशीत शर्मा, डॉ. अमरनाथ बर्नवाल, अग्नि निरीक्षक प्रभाकर कुमार झा, अरुण कुमार मिश्रा, विजय शंकर यादव आदि उपस्थित रहे।
सोनभद्र स्टेशन पर हुआ कार्यक्रम
अग्निशमन सेवा दिवस पर उरमौरा स्थित अग्निशमन केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न घटनाओं में दिवंगत जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्रीराम साहनी ने जवानों को दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई। जागरूकता रैली काे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने आग से बचाव के लिए सभी को जागरूक करते हुए अपने स्तर पर प्रारंभिक उपाय करने की सख्त जरूरत बताई। इस मौके पर रॉबर्ट्सगंज केंद्र के अग्निशमन कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें