फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कोयले में मिलावट की संयुक्त टीम ने की जांच

विज्ञापन
गोंदवाली रेलवे साइडिंग पर कोयले में मिलावट की जांच करते अधिकारी। - फोटो : samvad
विज्ञापन
रेल रैक के जरिए देश के विभिन्न पावर प्लांटों को आपूर्ति किए जा रहे लिंकेज के कोयले में मिलावट की जांच के लिए संयुक्त टीम सोमवार को सिंगरौली पहुंची। जांच के दौरान टीम के हाथ क्या लगा यह स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन

गोंदवाली कोलयार्ड में मौजूद कोयले में भस्सी एवं छाई मिलावट करने का आरोप पिछले कई दिनों से लग रहा है। बताया जा रहा है कि सिंगरौली डीएम के निर्देश पर सोमवार खनिज, राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम कोलयार्ड गोंदवाली पहुंच कोयले का नमूना एकत्रित किया और मौजूद कारोबारियों के नुमाइंदों का बयान दर्ज किया। आरोप है कि यह छाई छत्तीसगढ़ के रामगढ़ से लोडकर कोलयार्ड गोंदवाली में खपाई जाती है। यहां अघोरी कोल कंपनी पर इस तरह के आरोप हैं। सोशल मीडिया में इन दिनों यह मामला काफी तूल पकड़ा हुआ है। कलेक्टर मामले को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त टीम भेजा। इस टीम में खनिज अधिकारी, तहसीलदार, टीआई बरगवां राकेश राकेश साहू सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मी शामिल रहे। कोलयार्ड पहुंची टीम ने कोयले का नमूना लिया व जांच पड़ताल के साथ स्थल पंचनामा तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें