फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जड़ी बूटी दिवस के रूप में मना आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन

विज्ञापन
रेणुकूट में जड़ी बूटी दिवस पर हवन पूजन करते पतंजलि योग समिति के पदा​धिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पतंजलि योग समिति एवं पतंजलि किसान सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी ने राजेश पाठक को सम्मानित किया। इस अवसर पर हुई गोष्ठी में समिति के राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी ने कहा कि आचार्य बालकृष्ण महाराज भारतीय आयुर्वेद पुनर्जागरण के अग्रदूत हैं। आयुर्वेद क्षेत्र में अहम योगदान के लिए इन्हें जाना जाता है। इसलिए आचार्य जी के मार्ग के अनुशरण का संकल्प हमें लेना होगा। इसके पूर्व नियमित योग कक्षा में प्रातः कालीन योग सत्र में लोगों ने योगाभ्यास किया। वहीं योग से निरोग रहने का संकल्प भी दोहराया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को पौधों का वितरण किया गया और इसका रोपण कर इसकी सुरक्षा का वादा लिया गया। इस मौके पर जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, पतंजलि किसान सेवा समिति जिला प्रभारी अरुण यादव, जिला संगठन मंत्री मोहरदेव पांडेय, सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रमेश राम पाठक, मिर्जापुर जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति शिवमूरत योगी, राजेश योगी, वीरेंद्र श्रीवास्तव, मयंक दुबे, सुनील कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार चौबे, जितेंद्र कुमार सिंह, शेषमणी तिवारी, दिनेश लाल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें