सोनभद्र के मकान में अवैध पटाखों की खेंप मिली है। बताते चलें कि अनपरा के रेणुसागर चौकी क्षेत्र की पुलिस को सूचना मिली कि यहां अवैध रूप से पटाखे का भंडारण किया गया है। पुलिस टीम ने छापा मारा और पटाखा पकड़ा। इस बरामदगी के बाद पुलिस टीम अब जांच कर रही है।
अनपरा में पटाखों के भंडारण में फिर लापरवाही सामने आई है। अनपरा के रेणुसागर चौकी अंतर्गत एक मकान के अंदर से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध रुप से भंडारित पटाखे की खेप बरामद की है। पटाखे को जब्त कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
इससे पहले रॉबर्ट्सगंज कस्बे में भी आबादी के बीच रखा सात लाख का पटाखा पकड़ा गया था। पुलिस के उच्चाधिकारियों को अवैध रूप से पटाखा भंडारण की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम ने पूर्व परासी के राधाकृष्ण मंदिर के समीप एक मकान में दबिश दी। मकान के अंदर से भारी मात्रा में पटाखे की खेप बरामद हुई।
इसे दीपावली पर बिक्री के लिए रखा गया था। दुकानदार पुलिस को भंडारण से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सका। पुलिस ने 15 से अधिक पेटियों और बोरे में रखे पटाखे जब्त कर लिया। थाने लाकर उसकी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
व्यापारी का कहना है कि दीपावली पर दुकान लगाने के लिए पटाखे मंगाए गए थे। दुकान लगाने के लिए लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया है, लेकिन अभी तक लाइसेंस नही मिल पाया है। मकान में पटाखा मिलने की घटना से आसपास के लोग काफी डरे हुए हैं।