फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: घर के बाहर चारपाई पर सो रहे फल विक्रेता को बेकाबू डंपर ने कुचला, मौत

विज्ञापन
घोरावल क्षेत्र में सडक हादसे में मृतक-- सिकंदर सोनकर(फाइल फोटो)स्रोत परिजन - फोटो : एसडीएम सदर के समक्ष स्पष्टीकरण देने पहुंचा लेखपाल। संवाद
विज्ञापन
घोरावल (सोनभद्र)। वार्ड नंबर 10 में बृहस्पतिवार रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थोक फल विक्रेता सिकंदर सोनकर (27) को डंपर ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बगल में सो रहे दूसरे युवक ने भागकर जान बचाई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 10 निवासी सिकंदर सोनकर बृहस्पतिवार की रात अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। रात करीब 9.30 बजे नगर पंचायत की बन रही सड़क के लिए डंपर बालू उतारने आया था। सिकंदर के घर के पास ही बालू उतारने के बाद लौटते समय अनियंत्रित डंपर ने उसे चपेट में ले लिया। इसके बाद डंपर ने उसके पड़ोस में सो रहे एक अन्य युवक की चारपाई को भी चपेट में ले लिया, लेकिन उसकी नींद खुल जाने के कारण वह चारपाई छोड़कर भाग गया, इससे उसकी जान बच गई। घटना के बाद डंपर लेकर चालक भाग गया। परिजन सिकंदर को सीएचसी घोरावल में ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कस्बा चौकी प्रभारी त्रिभुवन राय सीएचसी पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मृतक के परिजनों, रिश्तेदारों और नगर के रहवासियों ने डंपर चालक को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। घटना को लेकर लोगों ने आक्रोश जताया। उन्हें पुलिस कर्मियों ने समझा बुझाकर शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। दुर्घटना करने वाले डंपर और चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



ननिहाल में रहकर करता था व्यवसाय
सिकंदर सोनकर की घोरावल के खुटहा सब्जी मंडी में फल की आढ़त है। वह मूल रूप से मिर्जापुर का रहने वाला था। घोरावल में उसकी ननिहाल है। पिछले करीब 10 वर्षों से वह घोरावल में अपनी पत्नी, मां और भाइयों के साथ रहकर फलों का व्यापार करता है। सिकंदर तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और उसकी दो छोटी बेटियां हैं। उसकी पत्नी गर्भवती है और उसका कुछ दिनों में प्रसव होने वाला है, जिसके लिए वह एक हफ्ते से मिर्जापुर गई है।
-
सब्जी मंडी में मृतक को दी श्रद्धांजलि
दुर्घटना में थोक फल विक्रेता सिकंदर सोनकर की मौत से सब्जी और फल विक्रेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। उन लोगों ने खुटहां सब्जी मंडी में शुक्रवार को सुबह आठ बजे शोकसभा कर मृतक को श्रद्धांजलि दी। फल और सब्जी विक्रेताओं ने पुलिस व जिला प्रशासन से मांग किया है कि दुर्घटना में लिप्त अवैध बालू गिट्टी ढोने वाले वाहन स्वामी व चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई किया जाय। इस मौके पर रवि मौर्य, रामअवध सिंह, राजेंद्र सोनकर, सुनील सोनकर, रवींद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें