फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनकमर जलने से पसही उपकेंद्र में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
केकराही। करमा ब्लॉक के पसही उपकेंद्र में शुक्रवार की देर शाम पौने सात बजे इनकमर जलने से आग लग गई। एक घंटे के कड़ी मशक्कत से आग बुुझाई गई। उपकेंद्र में आग लगने की घटना से क्षेत्र के 250 गांवों में अंधेरा पसर गया। इससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

पसही उपकेंद्र से केकराही, शिवखरी और पुसी सहित सात फीडर संचालित होते है। सभी फीडरों से करीब 250 गांवों में बिजली की आपूर्ति होती है। बिजली विभाग के अवर अभियान विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि पसही उपकेंद्र में जला इनकमर करीब पौने सात बजे अचानक ब्लास्ट हो गया। इससे उपकेंद्र में लगे बिजली के तार एवं छोटे-छोटे उपकरण जलने लगे। आग लगने की सूचना उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ तेजबहादुर ने उच्चाधिकारियों को दी। उपकेंद्र की तत्काल सप्लाई बंद कराई गई। इसके बाद सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग बुझाना शुरू किया। करीब सवा घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। अवर अभियंता का कहना है कि आग लगने की घटना से पांच-छह लाख रुपये की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि जांच करने पर इसका सही अंदाजा लगाया जा सकता है। उपकेंद्र में आग लगने से इससे जुड़े सभी फीडरों पर आधारित 250 गांवों में बिजली सप्लाई बाधित रही। अवर अभियंता का कहना है कि शनिवार को जांच करके केकराही, शिवखरी और पुसी फीडर के अलावा अन्य फीडरों की सप्लाई शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें