फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से सब्जी हुई बर्बाद, किसान चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
केकराही। क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हुई बारिश से क्षेत्र में सब्जी की खेती किए किसानों को नुकसान पहुंचा है। पानी की वजह से खेत में खराब हो रही सब्जी से किसान चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि सब्जी का उचित मूल्य मंडियो में नहीं मिल पा रहा था, दूसरे बारिश से क्षति हो गई। उनका कहना है कि दो-तीन दिन तक तेज बारिश होने से सब्जियों पर खासा असर पड़ा है।
विज्ञापन

खेत में पड़े प्याज, खीरा, लौकी, नेनुआ, करेला के फल मिट्टी के अंदर दबने से खराब होने लगे हैं। इतना ही नहीं टमाटर के फल भी मिट्टी से दब कर सड़ने लगेंगे। किसान मनोज कुमार ने बताया कि बारिश से टमाटर के पौधे व फल मिट्टी के अंदर दब गए हैं। इससे टमाटर अब सड़ने लगेंगे। एक तो उसका मंडी में भाव नहीं मिल रहा था दूसरे बरसात से अब और नुकसानी पहुंची है। किसान यशवंत सिंह ने बताया कि नेनुआ, करेला, प्याज, खीरा, कोहड़ी भी बरसात से अब जमीन पर मिट्टी दब गए है। इससे कुछ तो सड़ जाएंगे, जो बचेंगे रेट और कम मिलेगा। सबसे ज्यादा तो प्याज को क्षति हुई है, जो 20-30 प्रतिशत नुकसानी पहुंची है। खेतों में पड़ी सब्जियां खराब हो जाएगी। इस तरह से हम किसानों को इस बरसात से आंशिक रूप से अन्य सब्जियों में व प्याज में अधिक क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें