फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शराब पीने के दौरान हुई मारपीट, सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर थाना क्षेत्र के चिल्काडांड बस्ती निवासी एक युवक का शव बुधवार को रेलवे ट्रैक पर मिला। मंगलवार की शाम वह घर से निकला था। शराब की दुकान पर उसके साथ मारपीट हुई थी। परिवार वालों ने हत्या कर शव ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। चिल्काडांड गांव के रानी बारी मुहल्ला निवासी वीरेंद्र भारती (28) पुत्र नानक अपने एक साथी के साथ मंगलवार शाम बस स्टैंड स्थित शराब दुकान पर गया था। यहां शराब पीने के दौरान किसी सामान की कीमत को लेकर चीखना दुकानदार के साथ वीरेंद्र व उसके साथी की बहस हो गई।
आरोप है कि इस बीच दुकानदार व उसके दोस्तों ने वीरेंद्र की पिटाई कर दी। मोबाइल और पैसे छीन लिए। इससे व्यथित वीरेंद्र शिकायत लेकर थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई करती इससे पहले वह मोबाइल लेने की बात कह थाने से चला गया।
विज्ञापन

इसके बाद वीरेंद्र का शव रात एक बजे के आसपास एनसीएल खड़िया कोयला क्षेत्र के शाइलो के समीप पावर प्रोजेक्ट के रेल ट्रैक पर मिला। घटना की जानकारी होने पर सुबह परिजनों ने मंगलवार रात हुई घटना का हवाला देते हुए हत्या का आरोप लगाया।
इसके बाद कार्रवाई के लिए काफी संख्या में ग्रामीण थाने पर जमा हो गए। मृतक के भाई अर्जुन भारती ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें