फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शराब के नशे में सड़क पर पड़ा था सिपाही, वीडियो वायरल

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मंडी समिति के पास नशे की हालत में पड़ा सिपाही। -जागरूक पाठक
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी गेट के पास मंगलवार को एक सिपाही शराब के नशे में सड़क किनारे गिर पड़ा। पुलिस की वर्दी में वह काफी देर तक जमीन पर पड़ा रहा। उसकी पैंट गीली हो चुकी थी। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे अपने साथ ले गई। सिपाही पुलिस लाइन में तैनात बताया जा रहा है। उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बढ़ौली चौराहे से थोड़ी दूर पर नवीन मंडी गेट के पास मंगलवार की दोपहर लोगों ने पुलिस की वर्दी में एक व्यक्ति को सड़क किनारे पड़ा देखा। वह नशे में धुत था। उसकी पैंट गीली हो चुकी थी। वर्दीधारी के इस तरह पड़े रहने पर सकते में आए कुछ लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की, मगर सिपाही मदमस्त हाल में पड़ा रहा। काफी प्रयास के बाद भी जब वह नहीं उठा तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। इसी बीच किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस सिपाही को उठाकर ले गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने सीओ सिटी को जांच सौंपी है। इसके आधार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस बाबत सीओ सिटी रणधीर मिश्र ने बताया कि सिपाही का नाम चंद्रमा है। वह नशे का आदी है। फिलहाल उसकी तैनाती पुलिस लाइन में है। उसकी हरकतों की पहले से भी जांच चल रही है। मामले में विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें