फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कुत्ते ने वृद्ध समेत 15 लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर के गुरुद्वारा क्षेत्र में मंगलवार को एक कुत्ते ने हमला कर 15 लोगों को घायल कर दिया। करीब एक घंटे तक कुत्ते के आतंक से इलाके में अफरातफरी बनी रही। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने किसी तरह कुत्ते को डंडों से भगाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुत्ता अचानक आक्रामक हो गया और सड़क पर सामने आने वाले लोगों को दाैड़ाकर काटने लगा। हमले में न्यू कॉलोनी निवासी राजू सोनी (49), दरोगाजी की गली निवासी अब्बास सिद्दीकी (25), आसिफ अली (26), अली हमजा (17), पूरब मोहाल निवासी गोलू (24), कैथी निवासी बाल गोविंद यादव (75), राजकुमार (52), राजेंद्र शर्मा (55) समेत करीब 15 लोग घायल हो गए। घायलों में दो बुजुर्ग भी शामिल हैं।
विज्ञापन

घटना के बाद घायल लोग नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रॉबर्ट्सगंज पहुंचे, जहां उन्हें एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई गई। घायलों ने बताया कि राहत की बात यह रही कि किसी बच्चे पर कुत्ते ने हमला नहीं किया। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी अभियान चलाने की मांग की है। उनका कहना है कि नगर में लगातार बढ़ रही आवारा कुत्तों की संख्या लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें