फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चेहल्लुम पर निकाला अलम ताजिया और दुलदुल का जुलूस

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज में चेहल्लुम पर निकले दुलदुल जुलूस में शामिल अकीदतमं। 
विज्ञापन
सोनभद्र। चेहल्लुम पर मंगलवार को नगर में ताजिया, अलम और दुलदुल का जुलूस अकीदत के साथ निकाला गया। नगर के रिजवी कटरा न्यू मार्केट स्थित सैयद अख्तर अब्बास रिजवी के आवास से शुरू हुआ जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरा। हजरत इमाम हुसैन व कर्बला के 72 शहीदों की याद में मातम कर खिराज-ए-अकीदत पेश की गई। दोपहर करीब तीन बजे शुरू हुए जुलूस में अंजुमन-ए-हैदरी कमेटी के युवकों और बच्चों ने जंजीर का मातम किया। जुलूस रिजवी कटरा से फतेह मोहम्मद के आवास, टैक्सी स्टैंड, हीरा बाबा, जाफर हुसैन होते हुए कर्बला शरीफ पहुंचा, जहां ताजिया को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। माैके पर मुश्ताक खान, रोशन खान, असर्फी, हिदायतुल्ला खान, हीरा बाबा, एमए सिद्दीकी, साजिद खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें