फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News : कोयला लदे ट्रेलर की चपेट में आया साइकिल सवार, मौके पर मौत, मची अफरा तफरी

Sat, 01 Mar 2025 05:33 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

 अनपरा के रेणुसागर मोड़ के पास उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब ट्रेलर के बीच में साइकिल फंस गई। हादसे में मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
मजदूर की मौत के बाद मौके पर मौजूद प्रशासन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनपरा थाना क्षेत्र के रेणुसागर मोड़ पर कोयला लदी ट्रेलर की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। वह ट्रेलर के पहिए के बीच में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


बभनी थाना क्षेत्र के घघरी निवासी अशोक यादव (40) अनपरा के रेणुसागर में रहकर मजदूरी करता था। शनिवार की दोपहर वह रेणुसागर से औड़ीमोड़ की तरफ अपने अन्य साथियों के साथ जा रहा था। जैसे ही वह रेणुसागर मोड़ पर पहुंचा तो सामने से कोयला लेकर आ रही ट्रेलर ने उसे चपेट में ले लिया।

अनियंत्रित वाहन साइकिल सवार के ऊपर चढ़ गया। अशोक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को वाहन के चक्के से बाहर निकलवाकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। पुलिस ने दूसरे चालक को बुलवाकर वाहन को सड़क से हटवाकर रास्ता खाली कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें