फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बस स्टैंड में खड़ी बस बनी आग का गोला, मालिक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर (सोनभद्र)। सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में एक बस स्टैंड पर खड़ी बस आग का गोला बन गई। इस हादसे में बस मालिक झुलस गया। घटना चितरंगी बस स्टैंड पर हुई। जलती बस को चालक एवं बस मालिक ने साहस दिखाते हुए स्टैंड से कुछ दूरी पहुंचा दिया। इसके चलते बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन


जायसवाल बस सर्विस की एक बस चितरंगी स्टैंड में खड़ी थी। जहां नंबर के मुताबिक बस को भेजने के लिए बस मालिक बाबूलाल जायसवाल ने बस का डीजल टैंक का ढक्कन खोला, तभी अचानक आग भड़क उठी। चालक ने सुझबूझ व हिम्मत दिखाते हुए बस को फौरन ही स्थल से हटाकर करीब 500 मीटर दूर अंधामोड़ बोरवेल के पास ले गया। वहां आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल गई थी। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हादसे में बस मालिक के सामने का चेहरा झुलस गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें