फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रेणुसागर में 65 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुसागर। इस बार रेणुसागर में आयोजित होने वाले दशहरे के कार्यक्रम में रावण का पुतला आकर्षण का केंद्र होगा। यहां रामलीला समिति की ओर से आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज के मैदान में 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले का निर्माण कराया जा रहा है। 20 से ज्यादा कारीगर पुतले को तैयार करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

रामलीला समिति के अध्यक्ष नवींद्र पाठक ने बताया कि 2 अक्टूबर को पारंपरिक कार्यक्रम के बीच रावण दहन होगा। लक्ष्मण-मेघनाद संवाद, राम-रावण युद्ध, मेघनाद वध और रावण वध की लीला होगी।
समिति के रोहित सक्सेना, संजीव श्रीवास्तव और सदानंद पांडेय ने बताया कि मृत्युशैया पर पड़े रावण से भगवान श्रीराम के कहने पर लक्ष्मण जीवन और राजनीति का ज्ञान प्राप्त करेंगे। इस मौके पर आतिशबाजी का भव्य कार्यक्रम होगा। सुरक्षा और आगंतुकों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें