सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव में स्थित खान विभाग के चेक पोस्ट पर मंगलवार को खान अधिकारी राजकुमार संगम ने चेकिंग केे दौरान बालू लदे दस ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया। ट्रकों पर छत्तीसगढ़ प्रांत का बालू लदा था। कार्रवाई से मोटर मालिकों और चालकों में हड़कंप मच गया। जहां, तहां वाहनों को खड़ा कर चालक फरार हो गए।
जिलाधिकारी चंद्रकांत ने खान अधिकारी को ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करने का फरमान जारी किया हैै। डीएम का शिकंजा कसते ही मंगलवार की अर्धरात्रि के बाद लोढ़ी में राजमार्ग पर स्थित खान विभाग के चेकपोस्ट पर खान अधिकारी राजकुमार संगम, सर्वेयर वेदप्रकाश शुक्ला, चेक पोस्ट इंचार्ज एसी अंसारी ने बालू, गिट्टी लदे वाहनों के कागजात की जांच पड़ताल शुरू कर दी। जांच के दौरान अधिकारियों ने ओवरलोड बालू लदे दस ट्रकों को पकड़ लिया। अधिकारियों ने चालकों से कागजात मांगा तो वे कागजात दिखाने में आनाकानी करने लगे। चेकिंग की खबर वाहन स्वामियों और पीछे से आ रहे वाहनों के चालकों मेें जंगल की आग की तरह फैल र्गई। ओवरलोड वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा कर ड्राइवर, खलासी भाग निकले। अचानक वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सन्नाटा छा गया। सर्वेयर श्री शुक्ला ने बताया कि छत्तीसगढ़ से आ रहे ओवरलोड बालू लदे दस ट्रकों को सीज किया गया हैै। ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करने का सिलसिला जारी हैैै।