फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई गांवों मेें पानी के लिए हाहाकार

Wed, 22 May 2013 05:30 AM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
करमा। बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही और लो वोल्टेज के चलते करमा में पांच दिनों पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि हैंडपंपों ने भी साथ छोड़ दिया है। ऐसे में क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार मच गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के करकोली के दलित बस्ती एवं कोल बस्ती का हैंडपंप कई दिनों से खराब है। सिरसिया जेठी गांव में तालाब पर लगा हैंडपंप भी पानी नहीं दे रहा है। करमा, धौरहरा, करकोली, सिरविट, गनेशपुर, मदैनियां, टिकुरिया, डाड़ी, खड़रवा, हिनौता, विजनपुर, सिरसिया ठकुराई में पानी के लिए किल्लत बनी हुई है। बतादें कि करमा में लगा पंप लो वोल्टेज के चलते चल नहीं पा रहा है। उसमें भी कई बार कटौती होती है। पंप आपरेटर भोला का कहना है कि कम वोल्टेज में मशीन चलाने पर मशीन के जलने का खतरा बना रहता है।
बीरबल, रामनाथ, धर्मराज, विनोद कुमार, कृष्णानंद, पंकज, हौसला, महेश आदि बिजली विभाग से तत्काल लो वोल्टेज संकट को दूर करने की मांग की है जिससे पंप चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें