फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग बना जानलेवा

Wed, 20 Mar 2013 05:30 AM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के चलते सड़क पर दो पहिया वाहनों से चलना खतरे से खाली नहीं है। सड़क की दोनों पटरी दो-तीन फिट तक गहरी कर दी गई हैं। इससे सामने से वाहन आने पर लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। लापरवाही ऐसी कि जहां खोदाई होती है, वहां सावधान करने के लिए बोर्ड तक नहीं रखा जाता है।
विज्ञापन

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के चौड़ीकरण से लोगों को राहत जरूर होगी लेकिन वर्ममान समय में यह लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। अहरौरा से हाथीनाला तक सड़क को चौड़ी किया जाना है। खूनी सड़क के नाम से प्रसिद्ध यह मार्ग अब और खतरनाक हो गया है। इस मार्ग के चौड़ीकरण का काम करीब तीन महीने पहले शुरू हुआ था। इस सड़क को चेतक कंपनी बना रही है। वन निगम द्वारा सड़क के किनारे के पेड़ काटे जा रहे हैं। वहीं सड़क निर्माण करने वाली कंपनी जेसीबी और पोकलेन से पटरी की खोदाई कर रही है। पटरियों को करीब तीन फिट तक खोदा जा रहा है। खोदने के बाद समतलीकरण में कई दिन लग जा रहे हैं। इससे जगह-जगह जाम लग रहे और हादसे हो रहे हैं। थोड़ी सी सावधानी हटने पर लोग बाइक लेकर खोदी गई पटरी में कूद जाते हैं। ऐसा बड़े वाहनों से बचने के चक्कर में हो रहा है। पटरी की खोदाई एक तरफ से न करके बीच-बीच में करते हैं। इससे लोग समझ नहीं पाते कि कहां खोदाई हुई है। दुर्घटना से बचने के लिए कोई बोर्ड भी नहीं रखा जाता है। जेसेबी और पोकलेन संचालक भी लापरवाही से खोदाई कर रहे हैं। इस समय राबर्ट्सगंज के आसपास पटरी की खोदाई का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें