फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व ब्लाक प्रमुख के घर नोटिस चस्पा

Tue, 19 Mar 2013 05:30 AM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के मेहुड़ी गांव में सोमवार को नगवां के पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रवीण सिंह के आवास पर कुर्की के लिए नोटिस चस्पा की गई। सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस ने सीजेएम का आदेश पर पढ़ कर सुनाया। पुलिस फरार चल रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी की लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

विगत वर्ष मेहुड़ी गांव में पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रवीण सिंह के आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से चालक की मौत हो गई थी। घटना के वक्त बसपा के एक एमएलसी के मौजूद होने की चर्चा जोरों पर रही। फिर भी पुलिस ने मृतक चालक के परिजनों की तहरीर पर प्रमुख समेत अन्य के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर इतीश्री कर लिया। ऐसे में बाहुबली कहे जाने वाला एमएलसी बाल-बाल बच गया। इतना ही नहीं विवेचक ने मामले को दूसरा रुप दे दिया। हालांकि सीजेएम कृष्ण कुमार की अदालत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विवेचक समेत आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश देकर हड़कंप मचा दिया है। एसआई समंतभद्र शुक्ला ने बताया कि पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रवीण सिंह के मकान पर धारा 82 दंड प्रक्रिया संहिता की नोटिस चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों पर कोर्ट के आदेश को पढ़ कर सुनाने के साथ ही आरोपियों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें