फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी संस्थाओं का चुनाव तीन चरणों में

Thu, 27 Dec 2012 05:30 AM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरौली। जिले में प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं का निर्वाचन तीन चरणों में संपन्न होगा। पहले चक्र में बैढ़न विकास खंड की सत्रह समितियों का निर्वाचन होगा इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

उपआयुक्त सहकारिता ने बताया की प्रथम चरण में विकास खंड बैढ़न की 17 समितियां और द्वितीय चरण में विकासखंड देवसर की 11 समितियों के साथ तीसरे चरण में चितरंगी विकास खंड की 11 समितियों को निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। उपरोक्त तीनों चरणों के लिए आम सभा की सूचना एवं निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिसके अनुसार प्रथम चरण में बैढ़न की समितियों के लिए बृहस्पतिवार (आज) से नियोजन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। प्राप्त नियोजन पत्रों के जांच का काम शुक्रवार को होगा। नियोजन पत्रों की वापसी शनिवार को होगी इसी के साथ प्रतीक चिह्नों का आवंटन एवं निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची रविवार को प्रकाशित कर दी जाएगी। प्रथम चरण के लिए आम सभा, मतदान एवं मतगणना की तारीख तीन जनवरी निर्धारित किया गया है। द्वितीय चरण में विकास खंड देवसर की 11 समितियों में एक जनवरी को नियोजन पत्र प्राप्त किए जाएंगे।
प्राप्त नियोजन पत्रों का जांच दो जनवरी तथा नियोजन पत्रों की वापसी तीन जनवरी को करने के बाद चार को प्रतीक चिह्नों का आवंटन तथा निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशित कर दी जाएगी। इसी तरह निर्वाचन के तृतीय चरण में विकास खंड चितरंगी की 11 समितियों में पांच जनवरी को नियोजन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। छह को नियोजन पत्रों की जांच होगी। सात जनवरी को नियोजन पत्रों की वापसी तथा आठ जनवरी को चिह्नों के आवंटन के बाद चुनाव लड़ने वालों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उप आयुक्त ने बताया की निर्वाचन कार्रवाई संपन्न होने के पश्चात विकास खंड बैढ़न की समितियों में 10 जनवरी, विकास खंड देवसर के समितियों की 16 जनवरी तथा विकास खंड चितरंगी का 19 जनवरी को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष प्रतिनिधियों एवं अन्य पदाधिकारियों का निर्वाचन संपन्न कराया जाएगा। उप आयुक्त का कहना है कि निर्वाचन के नियंत्रण एवं पर्यवेक्षण के लिए दो-दो जोनल अधिकारी नियुक्ति किए गए है जो संस्थाओं का सतत भ्रमण कर समितियों एवं निर्वाचन कार्यालय के बीच समन्वय स्थापित कर विधि अनुरूप निर्वाचन कार्रवाई संपन्न कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें