सोनभद्र। नगर में अलम का जुलूस शुक्रवार को पूरी शान-ओ-शौकत से पूरब मोहाल से उठाया गया। यह जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कर्बला पहुंचा। अलम के जुलूस में सभी ताजियादारों ने अपने अलम के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी।
अलम के जुलूस की अगुुवाई ताजियादार एसोसिएशन अहले सुन्नत वल जमाअत के सदर जनाब रोशन खां ने की। इसके अलावा काफी संख्या में अन्य ताजियादारों मुनीर खां वारसी, फतेह मुहम्मद, फिरोज सिद्दीकी, अब्दुल अलीम शाह, हीरा बाबा, अब्बास रिजवी, रिजवान सिद्दीकी, रसीद अंसारी, एजाज वारसी, साजिद खां, गोगे ड्राइवर, मन्नी धोबी आदि लोगों ने जोशोखरोश के साथ हिस्सा लिया। जुलूस के बाद सदर रोशन खां की ओर से नगर प्रशासन का सम्मान किया गया। इस दौरान मांग हुई कि आगामी 24 एवं 25 नवंबर को उठने वाले ताजिया के जुलूस में अवरोधक बनने वाले डिस के तार बैनरों को समय रहते हटा लिया जाए। नगर में ताजियों के मार्गोें की साफ-सफाई भी समय से करा दी जाए ताकि ताजियादारों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो और किसी प्रकार का विवाद न होने पाए।