फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने महिला से लूटे 49 हजार रुपये

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। यूको बैंक से पैसा निकाल कर घर जा रही महिला से बाइक सवारों ने दिनदहाड़े रुपये से भरा बैग लूट लिया। मंगलवार की दोपहर में हुई इस घटना से सनसनी फैल गई। महिला ने घर बनवाने के लिए 49 हजार रुपये निकाला था। घटना उसके घर से सौ मीटर दूरी पर हुई। महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

दमयंती (50) पत्नी स्वर्गीय नागेंद्र सिंह पटेल निवासी मझिगवां यूको बैंक से 49 हजार रुपये निकाल कर अपने घर जा रही थी। वह अपने घर से सौ मीटर दूर थी। इसी बीच बाइक सवार युवक वहां पहुंच गए। दोनों ने महिला को रोक लिया। महिला कुछ समझ पाती इससे पहले ही बैग लूट लिया। महिला जब तक आवाज लगाती युवक फरार हो गए। आसपास के लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। निराश महिला ने थाने में तहरीर दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बाइक सवार लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। घोरावल थानाध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि लूट की घटना हुई है। दोनों बदमाशों की शिनाख्त बैंक में लगे सीसी कैमरे से कर ली गई है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें