फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पांच जहरखुरानों को दबोचा

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में नवीन सब्जी मंडी के समीप सोमवार को पुलिस ने छापेमारी कर पांच जहरखुरानों को दबोच लिया। तलाशी में जहरखुरानों के पास से ढाई सौ ग्राम नशीला पदार्थ मिला। आरोपी चाय समेत अन्य सामग्रियों में नशीला पदार्थ डाल कर लूट की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने उनका मेडिकल मुआयना कराकर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र दुबे के निर्देश पर राबर्ट्सगंज नगर मेें सुबह करीब दस बजे से इंस्पेक्टर डीपी शुक्ला, एसएसआई जेपी द्विवेदी, एसआई रवींद्र राय फोर्स के साथ अपराधियों की धरपकड़ के लिए संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ले रहे थे। उसी दौरान मंडी के समीप पुलिस को देखते ही पांच लोग भागने लगे। सब इंस्पेक्टर रवींद्र राय, कांस्टेबल विनोद यादव, राजेश सिंह, प्रेम शंकर तिवारी ने उनको दबोच लिया। इंस्पेक्टर ने पूछताछ के बाद बताया कि पकड़े गए लोढ़ी गांव निवासी संतलाल, रामनिवास, निरंजन सिंह, रामदुलारे, शिवशंकर यादव के पास से पचास-पचास ग्राम नशीला पदार्थ मिला है। ये लोग होटलों, ढाबों के आसपास खड़े होकर लोगों के खाने वाले सामानों में पाउडर डाल देते थे। अचेत होते ही माल समेट ले जाते थे। जहरखुरानों का यह कार्य लंबे समय से चल रहा था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस अन्य जहरखुरानों की खोजबीन सरगर्मी से कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें