फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावन प्रज्ञा पुराण कथा की तैयारी जोरों पर

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में मंडी समिति मैदान राबर्ट्सगंज में 27 से 30 नवंबर तक चार दिनी पावन प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया गया है। इसमें नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार के कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है।
विज्ञापन

गायत्री परिवार से जुड़े राजकुमार तरूण ने बताया कि संस्थापक और विचार क्रांति अभियान के सृजेता आचार्य श्रीराम शर्मा का कथन है कि मै व्यक्ति नहीं विचार हूं। उनके साहित्य में इस युग की प्राय: समस्त समस्याओं के समाधान सहित उज्जवल भविष्य के सरल किंतु सशक्त सूत्र समाहित हैं। आचार्य श्री शर्मा के करीब तीन हजार दो सौ साहित्य हैं। इसमें जीवनपयोगी बातें लिखी हैं। बताया कि मंडी समिति मैदान राबर्ट्सगंज में पावन प्रज्ञा पुराण आधारित संगीत, कथा-प्रवचन, गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार का चार दिवसीय कार्यक्रम होगा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले भर में जगह-जगह पर गोष्ठी आयोजित की जा रही है। पंपलेट के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें