फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला महाविद्यालय का भवन न बनने से परेशानी

Mon, 13 Aug 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राजकीय महिला महाविद्यालय के भवन का निर्माण कार्य पूरा न किए जाने से छात्राओं को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर छात्राओं के अंदर आक्रोश व्याप्त है और उनका गुस्सा कभी फूट सकता है।
विज्ञापन

कालेज की पूर्व प्राचार्या गायत्री माहेश्वरी ने नगर विकास मंत्री मो. आजम खां को कालेज के भवन निर्माण में विलंब एवं अनियमितता की शिकायत की थी, लेकिन अभी तक भवन का निर्माण कार्य पूर्ण नही हुआ।
राबर्ट्सगंज नगर में किराए के मकान में राजकीय महिला महाविद्यालय संचालित हो रहा है। कालेज में जगह कम होने और छात्राओं की संख्या अधिक होने से पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। जिला प्रशासन द्वारा सदर विकास खंड के छपका गांव में महाविद्यालय के भवन के लिए जमीन दिया है। कालेज के एक बाबू ने बताया कि वर्ष 2010 से सीएनडीएस कार्यदायी संस्था करीब तीन करोड़ की लागत से कालेज के भवन निर्माण का कार्य करा रही है। कार्यदायी संस्था को वर्ष 2011 में भवन का निर्माण का कार्य पूर्ण करा कर हैंडओवर करना था, लेकिन अभी तक भवन निर्माण का कार्य पूर्ण नही किया गया। कार्य को पूर्ण कराने के लिए संबंधितों को कई बार पत्राचार किया गया, लेकिन उनके द्वारा कार्य में प्रगति नही दिखाई जा रही है। खुशबू, बेबी, श्वेता, रानी मौर्य, रुपाली सिंह, अंजली आदि छात्राओं का कहना है कि क्लास में जगह कम होने के कारण एक साथ सभी छात्राएं पठन-पाठन नहीं कर पाती हैं। सरकारी भवन में पढ़ाई शुरू होने से छात्राओं की समस्याएं दूर हो जाएगी। इस बारे में उप जिलाधिकारी ऋतु शर्मा का कहना है कि संबंधित कार्यदायी संस्था से तत्काल भवन निर्माण से संबंधित पत्रावलियां तलब की जाएगी। जांच में दोषी पाएं जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें