फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोपन में जल्द शुरू होंगी खदानें

Mon, 13 Aug 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। छह महीने से बंद खदानें जल्द शुरू होगी। इसकी कवायद शुरू हो गई है। जिलाधिकारी द्वारा बनाई गई टीम की रिपोर्ट के बाद वैध खदानों के खुलने के दरवाजे खुल गए हैं। जल्द ही डीएम चालू कराने का आदेश दे देंगे।
विज्ञापन

जिले में 27 फरवरी को हुए हादसे के बाद बोल्डर के खदानों पर रोक लगा दी गई थी। खदान बंद होने से व्यापारी, ट्रांसपोर्टर समेत श्रमिक बेरोजगार हो गए। इसका असर सभी मार्केट पड़ा। गिट्टी बालू के दाम आसमान छूने लगे। खनन व्यवसाई इसे चालू कराने के लिए प्रशासन से मांग करने लगे। डाला में इसके लिए श्रमिक मोर्चा अनशन पर बैठ गया। खदानों की स्थित के बारे में कई टीमें बनी। सभी टीमों के रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने खदान चालू कराने की कवायद शुरू कर दी है। 127 खदानों में करीब 90 पट्टाधारकों को खान सुरक्षा निदेशालय से एनओसी मिल गई है। खान अधिकारी एसके सिंह ने बताया कि चोपन की बारह खदानों के लिए डीजीएमएस से एनओसी मिल गई है। इसको चालू कराने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जल्द ही यह खदानें चालू हो जाएगी। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि सिंदुरिया, बरदिया की 12 खदानों को चालू करने जांच पूरी कर ली गई है। यह जल्द चालू कराई जाएगी। इसके बाद बिल्ली-मारकुंडी की खदान चालू कराने प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें