फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में श्रमिक पर गिरी बिजली, मौत

Mon, 13 Aug 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। शाहगंज थाना क्षेत्र के बरवा गांव में शनिवार को बिजली गिरने से एक श्रमिक की हुई मौत हो गई। रविवार को पिता के शव के पास बिलख रहे बच्चों को देख लोग मर्माहत हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

शनिवार की सायं करीब चार बजे शाहगंज थाना क्षेत्र के बरवा गांव में एक श्रमिक खेत में काम कर रहा था। उसी दौरान आसमान में के साथ बरसात शुरू हो गई। श्रमिक राजेश बारिश से बचने के लिए कहीं जाने को सोच ही रहा था कि उस पर बिजली गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। खैरा गांव निवासी घायल राजेश (28) की चीख सुनकर आसपास खेतों में काम करने वाले अन्य श्रमिकों के अलावा ग्रामीण भी दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। परिजनों द्वारा राजेश को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी कि उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। रविवार को पोस्टमार्टम हाउस के पास पिता के शव को छूकर बिलख रही दिव्या (5), धर्मेंद्र (3) व जितेंद्र (1) को देख सभी दुखी थे। सभी के मुंह से यही निकल रहा था कि मृतका की पत्नी आशा बच्चों का भरण पोषण कैसे करेगी। विधायक इंजीनियर रमेश चंद्र दुबे ने बताया कि शासन से मृतक के परिजनों को अधिक से अधिक सहायता राशि दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें