रेणुकूट (संवाददात)। विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इनरव्हील क्लब की सदस्यों ने अध्यक्ष निशा अग्रवाल के नेतृत्व में रेणुकूट में मुर्धवा स्थित रोटरी बाल शिक्षा निकेतन में बृहस्पतिवार को पौधरोपण किया।
इस अवसर पर श्रीमती अग्रवाल ने वृक्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये छोटे-छोटे पौधे बच्चों के सामान है। जैसे आपके माता-पिता घर में आपका ध्यान रखते है उसी प्रकार आपको इनका अपने विद्यालय परिसर में ध्यान रखना होगा, तभी एक दिन ये नन्हें पौधे विशाल वृक्ष का रुप लेकर हमें फल देंगे। साथ में हमारे पर्यावरण को स्वच्छ रखने और प्रदूषण को कम करने में मददगार साबित होंगे।
श्रीमती अग्रवाल के साथ-साथ क्लब की सचिव गुरमीत कौर, कोषाध्यक्ष कल्पना अग्रवाल, सदस्या जया श्रीवास्तव, सीमा कोठारी एवं हरवंश कौर ने स्कूल के बच्चों एवं शिक्षक और शिक्षिकाओं संग मिलकर अमरूद, नीबू सहित फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।