फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों का सामान उड़ाया

Wed, 18 Jul 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। रविवार की रात पिपरी-सोनवानी में हुए चोरी के मामले की छानबीन में अनपरा पुलिस जुटी ही थी कि दूसरे दिन सोमवार की रात भी गरबंधा में चोरों ने एक मकान में सेंध लगाकर नगदी सहित हजारों के आभूषण पर हाथ फेर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार की रात अनपरा थानाक्षेत्र के रेणुसागर चौकी क्षेत्र में पड़ने वाले गरबंधा में विनोद सिंह पुत्र रामनरायण सिंह अपने कमरे में अंदर से कुंडी बंदकर सो रहे थे। अचानक भोर में जब उनकी एक वर्षीय बच्ची रोने लगी तो उनकी आंख खुली तो कमरे में किसी की आहट सुन भौचक्क रह गए। कुछ समझ पाते इससे पहले कमरे में बैग तथा बक्सा फैलाकर सामान ढूंढ रहा युवक पलक झपकते ही वहा से रफूचक्कर हो गया। जाते वक्त उसने बाहर से कमरे की कुंडी भी लगा दिया। पीड़ित जब तक शोर मचाकर आसपास के लोगों को जगात चोर बाहर भागने में सफल हो गया। भुक्तभोगी आसपास के लोगों को लेकर मोहल्ले के ही एक युवक के पास भोर में चार बजे ही जा पहुंचे तथा उसके द्वारा अपने घर में रोशनदान के रास्ते घुसने की बात कही। हालांकि उसके पिता ने उसे इसी रात बिहार से आने की बात कहकर मामले से पल्ला झाड़ लिया। रेणुसागर चौकी इंचार्ज तथा अनपरा थाने से भी पुलिस मौके पर पहुंची। तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपी युवक को थाने लाकर पूछताछ करने में जुट गई। पीड़ित ने पचास हजार के आभूषण और छह हजार नगदी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें