फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतरतीब खड़े वाहन बने लोगों के लिए मुसीबत

Tue, 10 Jul 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा (संवाददाता)। स्थानीय प्रशासन और बैंक प्रबंधन के अनदेखी से नगर का एकमात्र शापिंग कांपलेक्स कस्तूरबा मार्केट के रास्ते पर अतिक्रमण बना रहता है। यहां बेतरतीब खड़े दोपहिया वाहनों के कारण पूरी तरह रास्ता बंद हो जाता है।
विज्ञापन

ऐसे में इस मार्केट में रहने वाले लोगों को घरों से निकलना चुनौती होता है। वहीं, मार्केट में घुसने वाले ग्राहकों को भी रास्ते पर खड़े वाहनों से जाम का सामना करना पड़ता है। हालांकि कुछ माह पूर्व स्थानीय पुलिस द्वारा रास्तों पर बने अतिक्रमण को दुरुस्त कराया गया था, लेकिन इसकी मुकंमल व्यवस्था न किए जाने के कारण स्थिति जस की तस बनी रह गई है। कस्तूरबा मार्केट के रास्ते पर स्थित एसबीआई द्वारा भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में बैंक में आने वाले लोग जहां-तहां अपनी गाड़ियों को खड़ी करके चले जाते हैं।
विज्ञापन

यही हाल दूसरे छोर पर स्थिति इलाहाबाद बैंक के बाहर भी है। स्थानीय लोगों ने बैंक प्रबंधन व पुलिस से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें