केकराही। करमा थाना क्षेत्र के केकराही गांव में रविवार को किसी सांप ने विवाहिता को डंस लिया। परिजन पीड़िता को अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद स्वास्थकर्मियों ने महिला की हालत नाजुक देख उसे अन्यत्र भेजा, लेकिन परिजन उपचार कराने के बजाय झाड़-फूंक में लगे गए और उसकी मौत हो गई।
रविवार की रात्रि करीब दस बजे चारपाई पर सो रही विवाहिता कलावती के ऊपर ठांठ से जहरीला सांप गिर पड़ा। कलावती ने हाथ से सर्प को झटका, तभी उसने डंस लिया। भोर में जानकारी पीड़िता ने परिजनों को दी। शोरशराबा सुन कर आसपास के लोग मौके पर पहुंच कर घरेलू उपचार करने में जुट गए। परिजन तत्काल केकराही स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उसे ले जाकर भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत में सुधार न होने पर विवाहिता को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हालांकि परिजन पीड़िता को अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने में जुट गए। इसी दौरान पीड़िता की मौत हो गई।