फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर मुखर हुआ प्रधान संघ

Wed, 30 May 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रधान संघ अपनी समस्याओं को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी से मिला। ज्ञापन देकर मांगें रखी और निस्तारण की मांग की। प्रधानों ने कहा कि मनरेगा का पिछले छह महीने से कोई कार्य नहीं हुआ है।
विज्ञापन

प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रधानों ने डीएम से कहा कि मनरेगा का भुगतान पिछले छह महीने से नहीं हो रहा है। मजदूरी न मिलने से मजदूर परेशान हैं। दो महीने पहले इसकी जानकारी बीडीओ दुद्धी को दी गई लेकिन समस्या का हल नहीं निकला। बीडीओ द्वारा पात्र आवास लाभार्थियों की सूची जिले स्तर पर नहीं भेजा गया। जबकि आवास प्रभारी एडीओएटी द्वारा प्राप्त लाभार्थियों का चयन किया जाना था। इनके पूर्व भी सूची आवास भेजी गई थी। आवंटन के बाद से भी एक महीने से अपने पास रखे हैं। इसके अलावा बीडीओ पर मनमानी का आरोप लगाया। प्रधानों ने कहा कि जब तक बीडीओ का तबादला नहीं हो जाता तब तक सभी कार्य ग्राम प्रधान करने में असमर्थ हैं। कहा कि प्रधानों को अपमानित भी किया जा रहा है। प्रधानों ने खुली बैठक का भी बहिष्कार का ऐलान किया है। बैठक का बहिष्कार करने वालों में अनिता देवी, मीना देवी, सुनीता देवी, लक्ष्मण प्रसाद, संजय कुमार यादव आदि शामिल थे। दूसरी ओर चोपन के भरहरी में मिट्टी का टीला ढहने से मजदूरों की मौत के मामले में प्रधान को आरोपी बनाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई। प्रधान पर दर्ज मुकदमा वापस करने की मांग की गई। इस मौके पर राज कुमार सिंह, गोपी नाथ गिरि, संजय जायसवाल, पंकज चौबे, पंकज पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें