फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो पेड़ से टकरायी, तीन जख्मी

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरवाटोला में रविवार की शाम पांच बजे बोलेरो नीम के पेड़ से टकरा गई। इस घटना में बोलेरो सवार तीन यात्री जख्मी हो गए। सभी को एनटीपीसी बीजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद बोलेरो छोड़ कर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

बरवाटोला निवासी बसंत लाल (24), अटल बिहारी (26) और रवीन्द्र (18) बोलेरो जीप में सवार हो कर महुअरिया चपकी की तरफ जा रहे थे। शाम पांच बजे अभी वे कुछ ही दूर चले थे कि बोलेरो अनियंत्रित हो गई तथा लहराते हुए नीम के पड़े से टकरा गई। इससे बोलेरो सवार तीनों बुरी तरह जख्मी हो गए। शोर सुनकर जब तक लोग जुटते चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। आस पास के लोगों ने तीनों घायलों को इलाज के लिए बीजपुर स्थित एनटीपीसी के अस्पताल में भर्ती कराया।
उधर दुद्धी संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के बीड़र ग्राम में शनिवार की रात लौवा नदी के पास तेज गति से आ रही कार अचानक गड्ढे में उतर गई। यह संयोग ही था कि कार में सवार और राहगीर बाल बाल बच गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि डीसीएफ कालोनी निवासी नीरज सिंह पुत्र भुल्लन सिंह शनिवार की रात कार चला कर घर वापस आ रहे थे। इसी बीच सामने कुत्ता आ गया, जिसे बचाने में कार सड़क से उतर गड्ढे में उतर गई। इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। इसी क्रम में शनिवार को अमवार पुल के पास बालू लदी दस चक्का ट्रक असंतुलित होे गया और पटरी किनारे स्थित पहाड़ी से टकरा गई। इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बारे में बताया जाता है कि बालू लाद कर आ रहे ट्रक चालक को झपकी लग गई, जिससे ट्रक असंतुलित होकर पहाड़ी से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें