फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में सैकड़ों फर्जी नाम अंकित

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। नगर निकाय चुनाव को लेकर जहां राज्य निर्वाचन आयोग मतदाता सूची को दुरुस्त कराने के लिए कड़े कदम उठा रहा है, वहीं संबंधित अधिकारियों के लापरवाही के कारण मतदाता सूची में भारी अनियमितता मिली है। फर्जी नाम अंकित करा कर मतदाता सूची बनाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

नगर की वोटर लिस्ट में सैकड़ों फर्जी नाम अंकित कराए गए हैं। निर्वाचन आयोग सूची में गलत नाम अंकित कराने और गलत नाम हटवाने को लेकर जहां सख्त हो गया है, वहीं अभी भी वोटर लिस्ट में फर्जी नाम अंकित हैं। नगर के वार्डों के मतदाता सूची पर गौर करें तो वार्ड 2, 9, 15, 17, 19, 20 वोटरलिस्ट में भारी अनियमितता है। इतना ही नहीं एक एक घर में बीस से 25 लोगों का नाम अंकित कराया गया है जो यहां निवास ही नहीं करते। वहीं झोपड़ी दिखा कर तीस से 40 व्यक्तियों का नाम अंकित कराया गया है जो पूरी तरह गलत है। जिला निर्वाचन विभाग यदि मतदाता सूची को लेकर गंभीर नहीं हुआ तो नगर में निष्पक्ष चुनाव पर प्रश्नचिह्न खड़ा हो सकता है। मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर वार्ड नंबर 18 के सभासद राजेश कुमार ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेज मतदाता सूची सही कराने की मांग की है।
राजेश कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर 18 के मतदाता सूची में जो नए नाम बढ़ करके आए है उसमें अधिकतर नाम वार्ड तीन चूड़ीगली के निवासियों का नाम अंकित किया गया है। क्रम संख्या पर नजर डाला जाए तो 930 से लेकर 1029 तक के मतदाता चूड़ीगली के निवासी हैं, जिनका नाम फर्जी तरीके से सेक्टर सात वार्ड नंबर 18 में अंकित करा दिया गया है। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी से मांग किया कि उक्त नाम हटवाते हुए नगर की मतदाता सूची को दुरुस्त कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें