फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिनियम के विरोध में भड़के

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के व्यापारियों की राबर्ट्सगंज स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में केंद्र सरकार द्वारा लागू खाद्य सुरक्षा अधिनियम का विरोध किया गया। इस दौरान उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के आह्वान पर दस मई को राबर्ट्सगंज मेन चौक पर अधिनियम का पुतला दहन करने तथा जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल जैन ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू खाद्य सुरक्षा अधिनियम अत्यंत जटिल, भ्रामक और अव्यवहारिक है। इसके लागू होने से व्यापारियों और उद्यमियों का उत्पीड़न बढ़ जाएगा। इस कानून में जेल भेजने और जुर्माना वसूलने का नियम बनाया गया है। यह नियम व्यापारियों के शोषण का मुख्य हथियार बन जाएगा। बैठक में चेतावनी दी गई कि यदि दस जून तक व्यापारियों की समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम का बहिष्कार यिा जाएगा। वक्ताओं ने सभी व्यापारियों से दस मई को पूर्वाह्न ग्यारह बजे मेन चौक पर पहुंचने की अपील की। बैठक में हरीश अग्रवाल, अजहर खां, मोहन लाल केशरी, रामेश्वर दास जैन, विनोद केडिया, अशोक जैन, पवन कुमार, एजाज कादरी, गोविंद सिंह, जसबीर सिंह, राधेश्याम बंका, कृष्ण कुमार जालान, सुमन केशरी, नरेंद्र कुमार गर्ग, शिवशंकर सांवरिया, चंद्रभान अग्रवाल, धर्मराज जैन, मुकेश जायसवाल, राजेश सोनी, राकेश गुप्ता, पुनीत जैन, राजेश जायसवाल, रमाकांत शुक्ला, धीरज सर्राफ, कृष्ण मुरारी गुप्ता, अजय शुक्ल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें