फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों से भरी सूमो पलटी, तीन जख्मी

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवना टोला में रविवार की रात बारात लेकर जा रही सूमो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में तीन बाराती बुरी तरह जख्मी हो गए। सभी घायलों को म्योरपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वाहन का चालक भाग गया। पुलिस क्षतिग्रस्त वाहन को थाने ले आई।
विज्ञापन

मुरता महुअरिया गांव से रविवार की शाम कई वाहनों से बारात अधौरा के लिए चली थी। बारात में सूमो भी शामिल थी। जिसमें दस लोग सवार थे। सूत्रों के मुताबिक सूमो चालक नशे में था। जिससे रात में साढ़े दस बजे सूमो देवना टोला पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और ग्रामीणों ने किसी तरह सभी को बाहर निकाला। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई तथा घायल रामदेव (35) निवासी सूपाचुआ, मानदेव (25) निवासी मूरता महुअरिया और रामसुंदर (45) निवासी लीलासी की हालत गंभीर होने पर उन्हें म्योरपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां सभी बारातियों की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें