फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से बदसलूकी पर की थी हत्या

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर के पूरब मोहाल मोहल्ले मेें गुरुवार को स्वास्थ्यकर्मी की हत्या किसी बदमाश ने नहीं, बल्कि पत्नी से बदसलूकी करने पर उसके ममेरे भाई ने गोली मार कर की थी। हत्यारोपी अपनी पत्नी का इलाज कराने के बाद स्वास्थ्य कर्मी के कमरे पर पत्नी को छोड़ कर सामान लेने कस्बे में चला गया। उसी दौरान स्वास्थ्यकर्मी ने हत्यारोपी की पत्नी के साथ बदसलूकी की थी। यह बातें रविवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली में पत्रकारों को स्वास्थ्यकर्मी के हत्यारोपी ने खुद बताई। रविवार की सुबह दस बजे मधुपुर नहर के समीप से इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह चंदेल ने हत्यारोपी को दबोचा।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज नगर में स्थित पूरब मोहाल में स्थित एक मकान में किराए पर चंदौली जनपद के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के ठटवा गांव निवासी प्रभाकर पांडेय रहता था। नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में प्रभाकर पांडेय काम करने के अलावा बीए द्वितीय वर्ष का छात्र भी था। गत तीन मई को चंदौली जनपद के नौगढ़ थाना क्षेत्र के देवदत्तपुर गांव निवासी सुनील उपाध्याय अपनी पत्नी को प्रभाकर जिस अस्ताल में कार्य करता था, वहां इलाज कराने के लिए गया। इलाज के बाद प्रभाकर सुनील और उसकी पत्नी को अपने कमरे पर ले गया। कुछ देर बाद सुनील पत्नी को छोड़ कर जूस लेने बाजार में चला गया। आधे घंटे बाद सुनील कमरे पर लौटा, तो उसे कुछ शंका पैदा हुई और पत्नी को लेकर अपने घर के लिए चल दिया। रास्ते मेें पत्नी ने सुनील को बताया कि प्रभाकर ने उसके साथ बदसलूकी की है। इतना सुनते ही वह आग बबूला हो गया। सुनील पत्नी को घर छोड़ने के बाद अवैध असलहा लेकर रात्रि आठ बजे प्रभाकर के रूम पर पहुंचा और उसके पेट में गोली मार कर भाग गया। अस्पताल पहुंचते ही प्रभाकर ने दम तोड़ दिया। एसपी सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि रविवार की सुबह दस बजे मधुपुर नहर के समीप से इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह चंदेल हत्यारोपी को दबोचने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें