फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंशु राय के हत्यारे की गिरफ्तारी हो

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
कोन। समाजवादी छात्र सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष अंशु राय की गोली मार कर हत्या करने वाले बदमाशों के गिरफ्तारी की आवाज चारों ओर उठने लगी है। सपाइयों ने 24 घंटे के अंदर हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा। इस बाबत सपाइयों ने स्थानीय क्षेत्र के गैवंती इंटर कालेज के प्रांगण में बुधवार को सपा नेता विजय शंकर जायसवाल के नेतृत्व में बैठक कर बदमाशों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। बैठक में अनुज तिवारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही की हत्या होने से पार्टी ने एक वफादार व ईमानदार नेता को खो दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। इसी क्रम में अशोक निराला, प्रदीप कुमार, संतोष कुमार ने श्री राय के छात्र नेता की जीवनी पर प्रकाश डाला। सभा के अंत में सपाइयों ने गतात्मा की की शांति के लिए प्रार्थना की। बैठक में मनीष प्रजापति, राजू, रवि, श्रवण कुमार आदि दर्जनों समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन

उधर महुली संवाददाता के अनुसार समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की सभा में छात्र सभा की हत्या पर दुख व्यक्त किया गया। सभा में लोहिया वाहिनी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष कलामुद्दीन सिद्दीकी के अलावा बुंदेल चौबे, इकरार अहमद, मनीष कुमार, विमल यादव, अवधेश यादव, राम निहोर, मृत्युंजय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें