फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काटे पांच दर्जन अपात्रों के नाम

Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
बैढ़न। जांच के बाद पांच दर्जन से अधिक अपात्रों के नाम बीपीएल सूची से काटने व सभी के राशन कार्ड निरस्त किए जाने के आदेश के बाद संबंधितों में खलबली मच गई है। उक्त मामला जिले के घोघरा पंचायत का है।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी चितरंगी उमराव सिंह मरावी ने जिला खाद्य अधिकारी, खाद्य निरीक्षक चितरंगी एवं तहसीलदार चितरंगी के जांच उपरांत ग्राम पंचायत घोघरा के 65 अपात्र व्यक्तियों के नाम बीपीएल सूची से विलोपित कर जारी बीपीएल राशन कार्ड निरस्त करने के निर्देश दिए है। संबंधितों को अपने क्षेत्रांतर्गत सघन जांच कर अपात्र व्यक्तियों के नाम बीपीएल सूची से हटाने तथा उनके बीपीएल राशन कार्ड निरस्त करने की कार्रवाई करने को कहा है। श्री मरावी ने उपखंड क्षेत्र के ऐसे अपात्र व्यक्तियों जिनके नाम बीपीएल सूची में दर्ज है तथा उनके नाम से बीपीएल राशन कार्ड है, उन्हें अपना नाम बीपीएल सूची से स्वयं कटवा लेने तथा बीपीएल राशन कार्ड जमा कराने को कहा है। अपात्र व्यक्तियों के नाम बीपीएल सूची में शामिल पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताते चले कि बीते दिनों अपात्रों के नाम बीपीएल कार्ड जारी होने का मामला कई स्तरों पर उठने के बाद इस मामले की विभागीय जांच शुरू कराई गई थी। जानकारों का कहना है कि यह मामला किसी एक पंचायत का नहीं बल्कि जिले की कई पंचायतों में सरकारी कर्मियों के मिली भगत से ऐसे लोगों के नाम बीपीएल कार्ड जारी कर दिए गए जो इसके लिए पात्र ही नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें