फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े की बदबू कर रही बेहाल

Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 में व्याप्त गंदगी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। सफाई को लेकर संबंधित विभाग को लोगों द्वारा अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या जस की तस धरी की धरी है। इस वार्ड में परियोजना कालोनी सेक्टर तीन व सेक्टर छह का थोड़ा-थोड़ा हिस्सा आता है, जिससे पानी की समस्या निवासियों को नहीं होती।
विज्ञापन

ओबरा ‘सी’ विस्तारीकरण को लेकर सेक्टर छह का आधा हिस्सा टूट जाने से यह क्षेत्र विकास विहीन हो गया है। हालांकि नगर पंचायत द्वारा सड़क को दुरुस्त करने को लेकर इंटरलाकिंग खड़ंजा कराया गया है, जिससे वार्ड निवासियों को राहत है। वहीं छठ घाट तक लगभग दो किलोमीटर तक इंटरलाकिंग खड़ंजा करा कर वार्ड निवासियों को नगर पंचायत द्वारा एक सौगात दी गई। इस वार्ड में लगाये गए हैंडपंप मरम्मत के अभाव में खराब पड़े हुए हैं। सिविल विभाग के लापरवाही के कारण सफाई व्यवस्था भी चरमरा चुकी है। वार्ड निवासी श्याम सुंदर का कहना है कि वार्ड में सफाई न होने के कारण कूड़ा कचरा इधर-उधर बिखरा पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत द्वारा सड़क पर तथा छठ घाट तक इंटरलाकिंग खड़ंजा करा कर निवासियों को एक अनमोन तोहफा दिया गया है, जो काफी सराहनीय है। प्रमोदिनी पवार का कहना है कि वार्ड में विकास कार्य की थोड़ी और जरूरत है। सफाई कार्य दुरुस्त हो जाए तो वार्ड की रौनक बढ़ जाएगी। इमरता देवी ने कहा कि वार्ड में नगर पंचायत द्वारा इंटरलाकिंग खड़ंजा तो कराया गया। वहीं आधा सड़कें अभी भी खराब पड़ी हुई हैं, जिससे भारी कठिनाई होती है। अवधेश भारद्वाज का कहना है कि वार्ड में सफाई कार्य न होने से हमलोगों का जीन दुश्वार हो गया है। सफाई कार्य हो जाए तो वार्ड की चमक बढ़ जाएगी। नगर पंचायत द्वारा इंटरलाकिंग खड़ंजा करा कर राहत पहुंचाने का कार्य किया गया है। महेंद्र राम ने कहा कि वार्ड में हैंडपंप खराब पड़े हैं, वहीं सफाई कार्य भी नहीं होता।
विज्ञापन

जिसका नतीजा है कि कूड़ा कचरा इधर उधर बिखरा पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें