फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहंद में मिले शव की हुई शिनाख्त

Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट(सं.)। पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के समीप पिछले दिनों जलाशय में मिले शव की पहचान कर ली गई है। मृतक अनपरा थाना क्षेत्र के रेणु सागर कालोनी निवासी अनिल पांडेय (40) था। वह 28 अप्रैल को घर से गायब था। रविवार को बैंक बंद थे।
विज्ञापन

सोमवार को बैंक खुलने पर मृतक की जेब से मिले एटीएम पर्ची पर अंकित एकाउंट नंबर से उसकी पहचान की गई। खाता रेणुसागर निवासिनी सविता पांडेय के नाम पर था। सविता पांडेय ने फोटो देख कर मृतक की पहचान अपने पति के रूप में की। मृतक अनिल पांडेय अनपरा से रिहंद जलाशय के निकट कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। इसके पूर्व पुलिस ने रविवार को ही पोस्टमार्टम के बाद मृतक का अंतिम संस्कार कनहर नदी के तट पर कर दिया था।
सड़क दुर्घटना में बालक जख्मी
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र मेें सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक बालक घायल हो गया। परिजनों द्वारा आनन-फानन में अजय (8) को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बालक की हालत गंभीर देख उसे अन्यत्र के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें